स्पंदन अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह का सफल आयोजन

जवानों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने देशभक्ति गीत की रखी गई स्वच्छ प्रतिस्पर्धा,पुलिस कप्तान ने पारंपरिक पोला तिहार से की कार्यक्रम की शुरुआत

पुलिस जवानों की समस्या को जानने और उन्हें कर्तव्य के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन दौरान मानसिक तनाव से मुक्त रहकर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय  डी.एम. अवस्थी द्वारा स्पंदन अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक धमतरी  बी.पी. राजभानू द्वारा समय-समय पर इकाई में पदस्थ जवानों से रू-बरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर यथोचित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही धमतरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा उनके तनाव को दूर करने के उद्देश्य से लगातार स्पंदन अभियान चलाया जा रहा है।

। सर्वप्रथम पोला त्यौहार के मद्देनजर मिट्टी से बने बैलों की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने सधे हुए हाथों से बैलों को दौड़ाते हुए नजर आए जिससे बचपने की प्रतिस्पर्धा को देखकर वातावरण अविरल हंसी ठहाको से गूंज गया।

पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना के बाद रंग-बिरंगे सजे हुए मिट्टी के नांदिया बैला को सहायक आरक्षको द्वारा दौड़ाया गया । पारंपरिक खेल को देखकर वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को उनका बचपन याद आ गया। निरीक्षण प्रणाली वैद्य, गगन बाजपेई, भावेश गौतम, उमेंद टंडन, बिपिन लकडा, कोमल नेताम, युगल नाग ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमे गगन बाजपेई प्रथम स्थान प्राप्त किये।

प्रायः यह देखा गया है कि व्यक्ति की विशेष प्रतिभा और रुचि उसके कर्तव्य के बोझ के तले अक्सर दबी रह जाती है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस जवानों के मनोबल को ऊंचा रखने व उनकी छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से पुलिस कम्पोजिट भवन में आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति गीत के माध्यम से मंच में सबके सामने लाने का अवसर दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों में छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर देते हुए देशभक्ति गीत-संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें इच्छुक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत ए मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत गाकर की, फिर बारी-बारी से सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी

 

 

Leave a Comment