शराब की दुकान में हुई चोरी ,10 लाख की रकम का किया सफाया

राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के एक शराब दुकान में लाखों की लूट हो गई है। तीन बदमाशों ने शराब दुकान के गार्डों से मारपीट कर दुकान में रखा कैश लॉकर लूट कर अपने साथ ले गए है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस पता सादी कर रही है।जानकारी के मुताबिक घटना आरंग के गुल्लू गांव की है। गुरुवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच की ये घटना है। रात में दुकान के अंदर दो गार्ड सो रहे थे, उस दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनसे मारपीट करते हुए दीवाल में लगे कैस लॉकर को उखाड़ कर अपने साथ ले गये है। बताया जा रहा है लॉकर में करीब 10 लाख रुपये थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जाँच कर रही है।पुलिस के पूछताछ में गार्डों  ने जानकारी दी है कि, आरोपी लोकल भाषा और हिंदी में बात कर रहे थे। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी आरोपी लोकल हो सकते है।

Leave a Comment