रायगढ़ / धरमजयगढ़ के छाल ऐंणू नदी में छलांग लगाने वाले पिता की घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर फांसी पर लटकी लाश मिली है , मिली जानकारी के अनुसार कार्तिकेश्वर राठिया ने कूदने की जगह से लगभग 1 किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है, शव बरामद कर लिया गया है,वही मासूम बच्चों की अब तक कोई खबर नहीं, रेस्क्यू टीम, छाल,एवं खरसियाँ पुलिस की लगातार तलाश जारी है , कयास लगाया जा रहा है की आगे डैम के आस पास मिल सकता है शव, पुलिस द्वारा तलाश जारी है,*सुबह तीन बच्चों को उफनती नदी में फेंक खुद कूदा था