दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझीकोड में रनवे पर विमान के फिसलने का मामला सामने आया है. कोझीकोड के करीपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते समय रनवे पर फिसल गया. यह विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था. बताया जा रहा है कि विमान में 191 यात्री सवार थे. फिलहाल, विमान के फिसलने के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है.
यह हादसा भारी बारिश के बीच रात 7 बजकर 40 मिनट के बाद हुआ. मौके पर मौजूद कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. मौके से मिली शुरुआती तस्वीरों में विमान दो टुकड़ों में बंटा हुआ नजर आ रहा है. विमान का मलबा रनवे और उसके आगे बिखरा पड़ा दिख रहा है. अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है.