प्रदेश में आज शाम करीब 6 बजे 179 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें रायपुर से 103, बिलासपुर से 61, बेमेतरा से 4, बालोद, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद से 2-2 एवं जशपुर, रायगढ़, सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल हैं। इन सभी मरीजों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में मरीजों आंकड़े रात तक और बढ़ सकते हैं। फिलहाल जो नए मरीज सामने आए हैं, उनसे संपर्क में आने वालों की जांच-पड़ताल जारी है।