- नीतेश वर्मा
ब्यूरो चीफ
अरपा पुल पर सैकड़ों साल पुराने पेड़ को बचाने हेतु आज टीम मानवता, आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी द्वारा मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पाठ करते हुए आंदोलन शुरु किया गया।।

बिलासपुर के धरोहर पुराने पुल को सत्यनाश करने के बाद स्मार्ट सिटी बिलासपुर अब वहा के पुराने पीपल वृक्ष की बलि बनाना चाहता है । विकास नाम की सिटी बजाकर निगम प्रकृति के साथ सिर्फ दुर्गति कर रहा।।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि कल शाम 6बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।। इस आंदोलन में टीम मानवता एवं आश्रयनिष्टा वेलफेयर ने सभी शहरवासियों से निवेदन किया कि सभी अपने स्तर पर इसका विरोध करे और इस ऐतिहासिक पेड़ को बचाने में अपना योगदान दें।।
