तालिबान का खौफ: हैवानियत से डरे लोग जान बचाते हुए खो दिया जान, अमेरिकी वायुसेना के उड़ते विमान से गिरे तीन लोग, देश छोड़ने के लिए टायर पर बैठ गए थे।

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में तालिबान की दोबारा कायम हुई हुकूमत से घबराए लोग किसी भी तरह मुल्क छोड़ना चाहते हैं। इसका एक भयावह दृश्य सोमवार को काबुल एयरपोर्ट पर नजर आया। अमेरिकी वायुसेना का सैन्य विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, लोगों का हुजूम रनवे पर विमान के साथ-साथ चल रहा था। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ लोग टायरों के ऊपर बनी जगह पर सवार हो गए। विमान जब ऊंचाई पर पहुंच गया तो लोगों ने संतुलन खो दिया। तीन लोगों की आसमान से गिरने से मौत हो गई। बाद में उनके शव मकानों की छत पर मिले। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि 60 देशों ने तालिबान से गुहार लगाई है कि जो नागरिक अफगानिस्तान में नहीं रहना चाहते, उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाए।

लोग अफगानिस्तान छोड़ने के लिए इतने आतुर दिखे कि टेकऑफ करते अमेरिकी वायुसेना के विमान के टायरों पर ही बैठ गए। विमान से गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। यह अमेरिका का सैन्य विमान सी 17 था। जानकारी के अनुसार ये लोग विमान के टायर के बीच खड़े होकर यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, विमान जैसे ही हवा में पहुंचा ये लोग एक-एक कर नीचे गिर गए। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। काबुल में बिगड़ते हालात के बीच लूटमार और गोलियां चलने की घटनाएं भी हो रही हैं। एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में अभी तक पांच लोगों को मारे जाने की और कई अन्य के घायल होने खबर है।

Leave a Comment