रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का मुद्दा फिर से गरमाने वाला है। दरअसल सरकार के घोषणा के बाद से अब तक प्रदेश में शराबबंदी नहीं हुआ है। वहीं अब शराबबंदी से पहले जनचेतना अभियान चलाने का ऐलान हुआ है।

महिला कमांडो को पहले सशक्त किया जाएगा। इसके बाद शराबबंदी के लिए जनचेतना अभियान चलाया जाएगा। दूसरी ओर नशा मुक्ति के लिए समाज कल्याण विभाग के पास 10 करोड़ रुपए है, अभियान के मद्देनजर नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि सरकार ने सरकार ने शराबबंदी पर विचार करने के लिए 3 समितियों का गठन किया है। समिति के सदस्य शराबबंदी वाले राज्यों का भ्रमण करेंगे।