विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एम डी से कहा एक्सप्रेस हाई वे सर्विस लेन को तत्काल खोला जाए।
रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय आज सुबह एक्सप्रेस-वे के साथ बने सर्विस लेन को जनता के लिए जल्द शुरू कराने छत्तीसगढ़ डेव्हलपमेंट के एमडी व अन्य अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ पूरे सर्विस लेन का सर्वे कर आम जनता के लिए इसे तत्काल खोले जाने के निर्देश दिए।विकास उपाध्याय आज एक्सप्रेस-वे को लेकर विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की सुबह से मौके पर ही परेड लगाई व पूरे सर्विस लेन का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
संसदीय सचिव उपाध्याय ने कहा कि-राजधानी में एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर जो स्थितियां, परिस्थितियां बनी है वह किसी से छुपी नहीं है। अब जब जनता को सहुलियत देना है इसके लिए एक्सप्रेस वे में तथा सर्विस लेन शुरू करने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसे युद्ध स्तर पर दूर किया जा रहा है। चूंकि बरसात का मौसम है, लिहाजा सुधार कार्य में थोड़ी-बहुत देरी होना स्वाभाविक है पर अब और इंतजार ठीक नहीं। अब जनता को यातायात जाम से मुक्ति दिलाने तथा सुगम यातायात की सुविधा दिलाने के लिए सर्विस लेन को शुरू करना जरूरी हो गया है। सर्विस लेन का सर्वे करने के बाद आज विकास उपाध्याय ने मौके पर ही छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के MD संदीपन व अन्य अधिकारियों को इसे कल से ही शुरू करने का निर्देश दिया। इस रोड के खुल जाने से रेलवे स्टेशन चौक, गुढिय़ारी अंडर पास, फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर चौक में लगने वाले जाम से आम नागरिकों को काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यह सड़क रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक, देेवेन्द्र नगर चौक से लेकर पंडरी चौक तक जाती है। लिहाजा इस रोड को जल्द शुरू करने का निर्देश आम लोगों की सुविधा को देखते हुए इस आशय का उन्होंने निर्देश दिया है।