हम सबके आस्था को मिलेगा श्रीराम मंदिर का स्वरूप:कौशिक

रायपुर।नेता प्रतिपक्ष ने अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण लिये के पांच अगस्त को आयोजित शिलान्यास समारोह को सनातन समाज के लिये एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।उन्होंने कहा कि हम सबके आस्था को अब भगवान श्रीराम के मंदिर का स्वरूप मिलेगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित साधु -सन्यासियों,समाज के गणमान्य नागरिकों के गरिमा में उपस्थिति होगी।यह दिन देश-दुनियाँ के इतिहास में सदा के लिए अंकित हो जाएगा।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर हम सबके भावनाओं से जुड़ा है और भव्य मंदिर की निर्माण प्रक्रिया भी जल्द ही पुरी होगी। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि भगवान श्री राम का ननिहाल दक्षिण कोसल प्रदेश याने वर्तमान में हम सबका छत्तीसगढ़ है।इसलिए हम सबके लिए यह अधिक महत्त्वपूर्ण उत्सव का अवसर है।नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने आम जनों से दीप प्रज्वलित करने की अपील की है।उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के शुभारंभ होने पर शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment