सूने मकान से हुए लाखों की चोरी,चार नाबालिग सहित 08 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 3.53 लाख के जेवरात व अन्य सामानों की बरामदगी

● चोरी के बहुमूल्य सामान जिस कबाड़ी को बेचे वह भी गिरफ्तार…..

डबरा रोड पर सूने मकान से हुए बड़ी चोरी का खुलासा हुआ । चौकी खरसिया पुलिस ने चोरी में शामिल 3 युवक, 04 नाबालिक व चोरी की संपत्ति के खरीददार कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से सोने, चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, बर्तन, आर्टिफिशियल, नगदी समेत 3,53,000 की बरामदगी की गई है।

। कुछ दिनों पहले स्टेशन के आसपास कबाड़ बीनने वाले 3  आरोपियों के मेमोरेंडम पर चांदी के सिक्के एवं सामान कुल वजन 3400 ग्राम वर्तमान कीमत- 2,21,000/- सोने के ज्वेलरी कुल वजन 10 ग्राम वर्तमान कीमत-50,000/- पारा धातु का शिवलिंग वजन 1300 ग्राम- 50,000/-तांबा, पीतल, सिक्के, आर्टिफिसियल सामान- 5,000/- नगदी रकम – 27,000- कुल कीमत- 3,53,000- जप्त किया गया है । घटना के संबंध में मालिक के भाई अमरनाथ केडिया के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 322/2020 धारा 457, 380 आईपीसी में उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी सुमार कर धारा 34, 411 आईपीसी विस्तारित किया गया है। आरोपियों को सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है।

चोरी में शामिल आरोपीगण –
1. शिवा उर्फ सैययद पिता स्व0 विरेन्द्र सहिस उम्र 21 साल 2. गोविन्दा पिता स्व0 बिहानु सहिस उम्र 26 साल 3. सहबाज खान पिता स्व0 सत्तार खान, उम्र 30 वर्ष साकिनान अटल आवास खरसिया। 4 मिथलेस राठौर उफ पिन्टू पिता नरेन्द्र कुमार राठौर उम्र 25 साल साकिन मकरी थाना खरसिया ( कबाड़ी ) अन्य चार अपचारी बालक क्रमश: 17, 15, 14, 13 साल

Leave a Comment