ओव्हर लोडिंग पर ब्लैक लिस्टेड सहित वाहन मालिक के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

परिवहन मंत्री अकबर ने परिवहन विभाग और सीमेंट फैक्ट्रियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली… परिवहन विभाग को हर माह सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश…परिवहन विभाग द्वारा गत 12 तथा 13 अगस्त को चलाए गए सघन जांच अभियान के तहत रायपुर और बलौदाबाजार के दो सीमेंट फैक्ट्रियों के परिसर में ओव्हर लोडिंग पाए जाने वाले वाहन मालिकों से टैक्स के रूप में 18 लाख 72 हजार रूपए की वसूली की गई है… इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री रायपुर से 12 लाख 67 हजार रूपए और इमामी सीमेंट फैक्ट्री बलौदाबाजार से 6 लाख 2 हजार रूपए की वसूली शामिल है…

Leave a Comment