नवआगंतु जोगी के जन्म की खुशी में स्व. अजीत जोगी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु उनकी ऐबुलेंस और दो व्हील चेयर नव गठित जिले गौरेला-पेन्ड्रा और मरवाही की जनता को समर्पित- रेनु जोगी

रायपुर छ.ग. दिनांक 7 अगस्त 2020।अमित जोगी वऋचा जोगी के प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के पश्चात आज अमित जोगी जी के जन्मदिन के अवसर नन्हें जोगी का गृह प्रवेश हुआ हैं, नन्हें जोगी जी का स्वागत गाजे बाजे और लाल गुलाब की पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे जोगी परिवार में खुशियां दुगुनी हो गई हैं।इस अवसर पर कोटा विधायक  रेणु जोगी ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की ईच्छानुसार उनके  गृह जिले गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाऐं जनता को उपलब्ध कराने स्व. जोगी जी की एंबुलेंस एवं दो व्हील चेयर को प्रेम स्वरूप मरवाही की जनता के लिए समर्पित कर रहे है जिसके सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण के लिए मरवाही में 15 सदस्यीय एक ट्रस्ट का गठन भी किया है।

Leave a Comment