कोरोना के उपचार के लिए 1 लाख या डेढ़ लाख की राशि मिलने के अफवाह का हुआ स्पष्टीकरण,अफवाहों से बचे,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही

कोरोना के उपचार के लिए 1 लाख या डेढ़ लाख की राशि मिलने के अफवाह पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने स्पष्टीकरण दिया है.टीएस सिंह देव ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है कि कोरोना के उपचार के लिए विदेश की किसी एजेंसी, केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा एक लाख या डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाती है.यह जरूर सच है कि ऐसे मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता है, लेकिन इसके लिए राशि आवंटित करने की खबर को स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी तरह निराधार बताया है.उन्होंने जनता से अपील भी की है कि अगर कोई गलत जानकारी देता है तो उसके संबंध में सरकार को सूचना दें. ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Comment