प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना,लगातार वर्षा से बाढ़ के आने का भी संकेत,मौसम विज्ञान ने की पृष्ठि

आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रायपुर और दुर्ग संभागो में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है ।आज बस्तर संभाग के दक्षिण के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश में कल 20 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है। लगातार वर्षा जारी रहने के कारण प्रदेश में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की प्रबल संभावना है।

Leave a Comment