: थाना पटेवा को वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक में मिला कबाड़ समान, वैध दस्तावेज के अभाव में की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महासमुंदप्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 09/08/2020 को NH 53 रोड़ थाना के सामने पटेवा में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG 19 H 8866 में कबाडी सामान भरकर पिथौरा तरफ से रायपुर की ओर जा रहा था जिसे रोककर चेक किया गया तथा चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम मोहन चौहान पिता तुलसीराम चौहान उम्र 27 साल सा. लखगढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी बताया तथा ट्रक के अंदर कबाडी सामान लोहा, टीना आदि होना बताये। कबाडी सामान परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात नहीं होना बताये। चोरी का सामान होने की संदेह होने से माल का धर्मकांटा से तौल कराया गया। कबाडी समान कुल वजन 5345 की. ग्रा.कीमती 106900 रूपये करीबन एवँ ट्रक क्र. CG 19 H 8866 कीमती 15 लाख जुमला किमती 1606900 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 41(1+4) जा0फौ0/379 भादवि का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिर0 कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Comment