बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में नक्सलियों ने विदेशी शराब दुकान फ़ौरन बंद करने का फरमान जारी किया है , बारेगुड़ा रोड पर भारी मात्रा में पर्चा फेंक अवैध रूप से बिक्री कर रहे कोचियो को विदेशी शराब बेचने से मना किया है। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।
