कोरिया,और उससे लगे जिले, रायगढ़, जांजगीर, महासमुंद, बलोदा बाजार, बिलासपुर और सुकमा तथा उससे लगे जिलों में भारी वर्षा की है सम्भावना

निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय उड़ीसा के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से आज प्रदेश के दक्षिणी भाग में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है प्रदेश के उत्तर भाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।
कल दिनांक 10 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है प्रदेश के मध्य और दक्षिण भाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Comment