राज्यपाल ने विश्व आदिवासी दिवस और ,कमरछठ के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 08 अगस्त 2020/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विश्व आदिवासी दिवस तथा  हलषष्ठी (कमरछठ) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बाहुल्य प्रदेश है और यहां की जनजातीय कला एवं संस्कृति अनूठी है। आदिवासी समुदाय जिस प्रकार प्रकृति से तादात्म्य स्थापित करके अपना जीवन-यापन करते हैं, वह अनुकरणीय है। भारतीय संविधान में जनजातियों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हलषष्ठी (कमरछठ) के त्यौहार को लेकर सुश्री उइके ने कहा है कि माताएं इस अवसर पर अपने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है वो माताओं की कामना को पूरी करे उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि अपनी ऐतिहासिक कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए, प्रदेश एवं देश को समृद्धि एवं खुशहाली की राह पर ले जाने की दिशा में जनजातीय समाज की सदैव सहभागिता रहेगी।

 

Leave a Comment