राजभवन में राज्यपाल द्वारा 15 अगस्त को किया जाएगा ध्वजारोहण

राज्यपाल राजभवन में ध्वजारोहण करेंगी। *एट होम कार्यक्रम का नही होगा आयोजन * रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके स्वंतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे राजभवन परिसर में ध्वजारोहण करेंगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर इस वर्ष राजभवन में स्वतंत्रता दिवस की शाम को आयोजित किया जाने वाला एट होम कार्यक्रम का आयोजन नही करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment