ए डी जी म.प्र एवम छ ग भोपाल मेजर जनरल संजय शर्मा ने किया कोरोना वारियर्स को पुरुष्कृत

कोविड 19 की इस महामारी ने पूरे विश्व को घेर रखा है “”एक्सरसाइज एन सी सी योगदान”” के तहत रायपुर ग्रुप छत्तीसगढ़ के एन सी सी अधिकारी,स्टाफ एवम कैडेट ने इस महामारी से लड़ने,लोंगो को जागरूक बनाने में स्वस्फूर्त होकर अप्रैल मई में पूरे राज्य में जगह जगह अपनी सेवाएं स्थानीय प्रसाशन के साथ दी। इनके इस योगदान को राज्य के गवर्नर महोदया ने भी सराहा था साथ ही साथ स्थानीय विधायकों ने भी मौके पर जाकर कैडेट्स के योगदान की सराहना की थी इस एनसीसी योगदान कार्यक्रम की कमान रायपुर ग्रुप के मुखिया ब्रिगेडियर जेएस भारद्वाज तथा रायपुर ग्रुप की सभी एनसीसी इकाइयों के कमान अधिकारी के पास थी सभी इकाइयों के लगभग 400 कैडेट्स एवं स्टाफ ने पूरे छत्तीसगढ़ में इस महामारी- कोविड 19 के दौरान अपनी सेवाएं दी।
आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल संजय शर्मा ने रायपुर ग्रुप मुख्यालय में आकर कैडेट एवं ए एन ओ, पी आई स्टाफ को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के पहले ग्रुप मुख्यालय के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल पी एस अरोरा ने मेजर जनरल को रायपुर ग्रुप की एन सी सी गतिविधियों की जानकारी दी, मीडिया से बात करते हुए मेजर जनरल संजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कैडेट्स सराहनीय कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में एनसीसी की अतिरिक्त इकाइयां खोलने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्गा कॉलेज में पदस्थ स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय चौबे ने बताया कि रायपुर शहर से आज सूबेदार बलजीत सिंह,जे डब्ल्यू ओ दिलीप कुमार,सी एच एम भूपेंद्र कुमार,लेफ्टिनेंट रवि बंजारे,सार्जेंट रहमत हुसैन,लीडिंग कैडेट तलविंदर सिंह एवम कैडेट पूजा यादव को प्रशस्तिपत्र एवम मैडल दिया गया।

Leave a Comment