साल 2025 आपके लिए नई संभावनाओं और बड़े बदलावों का साल हो सकता है। टैरो कार्ड की भविष्यवाणी के अनुसार, कई राशियों के लिए यह साल करियर में नई ऊंचाइयां और अवसर लेकर आएगा।
मुख्य रूप से कुछ राशियों के लोगों को इस साल नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है या करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यही नहीं कुछ राशियों के लोगों को अपनी मौजूदा नौकरी में लाभ मिल सकते हैं। यूं कहा जाए कि यह साल उन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है जो लंबे समय से अपने करियर में स्थिरता और सफलता की तलाश कर रहे हैं।
टैरो कार्ड न केवल हमारे भविष्य की संभावनाओं को बताने का माध्यम हैं बल्कि यह जीवन में सही दिशा चुनने के लिए मार्गदर्शन भी करते हैं।
जाने अपना राशिफल
मीन राशिफल
मीन
नए साल में, जिन राशियों पर टैरो कार्ड की विशेष कृपा रहेगी, वे अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर नई नौकरी या प्रमोशन हासिल कर सकते हैं। वैसे जहां कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल भी हो सकती हैं। आइए Ishita Nag, Tarot Reader से जानें साल 2025 की भविष्यवाणी के बारे में विस्तार से।
मेष राशि
yearly tarot predictions 2025
साल 2025 मेष राशि वालों के लिए मानसिक तनाव से भरा हो सकता है, खासकर आपके वर्कप्लेस में तनाव के योग बन सकते हैं। आपके पेशेवर जीवन में कुछ चुनौतियां या दबाव आ सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। किसी भी तरह के तनाव को मैनेज करने के लिए आपको सही तरीके अपनाने की जरूरत है।
एक अच्छी बात यह है कि इस साल आप अपनी सेहत को ज्यादा प्राथमिकता देंगे। योग, ध्यान और हीलिंग प्रक्रियाओं को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
चूंकि आपकी राशि अग्नि तत्व से जुड़ी है, इसलिए इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आप घर पर सुगंधित मोमबत्तियां जलाएं या किसी बोनफायर में समय बिताएं।
आर्थिक रूप से साल 2025 आपके लिए उन्नति का साल होगा। पिछले साल की मेहनत का फल आपको अब देखने को मिलेगा। चाहे वो करियर हो या निवेश, आपको स्थिरता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, यह साल स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास, और समृद्धि का रहेगा। काम का तनाव जरूर बना रहेगा, लेकिन आप इसे जल्द ही संभाल लेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग साल 2025 में सेहत पर काफी ध्यान देंगे। आप जिम जाने, फिट रहने या अपने शरीर को शेप में लाने की कोशिश करेंगे।
इस साल 6 नंबर आपके लिए ज्यादा खास रहेगा। आप अपनी पर्सनैलिटी को निखारने में लगे रहेंगे। चूंकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र को खुशबू पसंद है इसलिए, साल 2025 में फूलों की खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें। इससे आपकी ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी।
इस साल आप स्विमिंग पूल या किसी जल स्रोत जैसे झील या समुद्र की यात्रा कर सकते हैं। आप बहुत ऊर्जा से भरे रहेंगे और एक साथ कई चीजों को संभालेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ ही आप अपने व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स या बिजनेस पर भी काम करेंगे।
मिथुन राशि
Advertisement
मिथुन राशि के लोग साल 2025 में किसी कला या शिल्प को सीखने की शुरुआत करेंगे। यह बुनाई, सिलाई, फैशन डिजाइनिंग, पेंटिंग, घर सजाने या मिट्टी के बर्तन बनाने जैसा कोई भी हुनर हो सकता है। यह कोई ऐसी कला होगी जिसे आप लंबे समय से सीखना चाहते थे।
इस साल आपको जोड़ों के दर्द या कैल्शियम की कमी जैसी कोई समस्या हो सकती है। इसके लिए दूध, बादाम और काजू का सेवन करें।
इस साल 2025 में आप बहुत से यात्राएं कर सकते हैं। आपके लिए यह नई जगहों की खोज या कोई नया अनुभव हो सकता है। आपके पेशेवर जीवन में यह साल बड़ा बदलाव लाएगा। आपके करियर में लंबे समय से जो अवसर रुके हुए थे, आपको अब जल्द ही मिलने लगेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी बड़े बदलाव से डरें नहीं। यह बदलाव आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।
कर्क राशि
tarot predictions for 2025
कर्क राशि वालों के लिए साल 2025 आराम और आत्म-चिंतन का समय रहेगा। बीते हुए साल 2024 की भागदौड़ के बाद, आपको खुद पर ध्यान देने और आत्म-देखभाल करने का मौका मिलेगा। यह साल मानसिक शांति और जीवन को सरल बनाने पर केंद्रित होगा।
परिवार के साथ समय बिताना आपकी प्राथमिकता होगी और आप अपने घर में एक शांतिपूर्ण माहौल बनाने पर जोर देंगे। मानसिक शांति के लिए, आप अनावश्यक चिंताओं और विचारों को छोड़ने का प्रयास करेंगे।
इस साल आप अपने आसपास की नकारात्मकता को दूर करेंगे। आप ऐसे लोगों और परिस्थितियों से दूरी बनाएंगे जो आपकी ऊर्जा को खत्म करते हैं। इससे आपको सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाने में मदद मिलेगी। आप अपनी व्यक्तिगत सीमाओं को बेहतर तरीके से संभालने और ऐसे संबंधों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जो सच्चे और समर्थन पूर्ण हैं।
आप आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा करना, प्रकृति के पास समय बिताना या ध्यान जैसे अभ्यास करने जैसी गतिविधियों का मन बना सकते हैं। यह सब आपकी ऊर्जा को शुद्ध करने और जीवन में शांति और संतुलन लाने में मदद करेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 शांत रहेगा और ध्यान केंद्रित करने वाला होगा। आप योग, ध्यान और आंतरिक शांति बनाए रखने जैसी आध्यात्मिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे। इस साल आप अपने गुस्से और आक्रामकता को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे।
साल 2025 में रचनात्मकता आपके जीवन का अहम हिस्सा होगी। आप नए और अनोखे आइडियाज पर काम करेंगे, चाहे वह करियर से जुड़े हों या व्यक्तिगत विकास से आप हर तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। आप कला, पेंटिंग, फैशन, या संगीत जैसे शौक में समय बिता सकते हैं, जो आपके व्यक्तित्व को बदलने में मदद करेगा।
हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि इस साल आप अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। साल 2025 में आपके पास कई योजनाएं हो सकती हैं, लेकिन जरूरी कामों को ही प्राथमिकता दें और कम महत्वपूर्ण कार्यों को पीछे छोड़ दें। दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए खुद को ओवरवर्क न करें। आप अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करें और जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, उन पर काम करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए साल 2025 एक संतुलित और सकारात्मक ऊर्जा वाला साल रहेगा। आपको अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की कला सीखने का मौका मिलेगा। आप परिवार, रिश्तों और काम के बीच समय को व्यवस्थित तरीके से मैनेज कर पाएंगे। आप जो भी काम करेंगे पूरे ध्यान और लगन से करेंगे, जिससे अतिरिक्त समय देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस साल करियर में कुछ विशेष सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने पेशे में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं या अपने काम के लिए सम्मान पा सकते हैं।
लोग आपके गुणों की सराहना करेंगे और समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस साल आपकी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यह यात्रा किसी नए स्थान पर स्थानांतरण या ट्रांसफर के रूप में हो सकती है। साल 2025 में आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। जो भी स्थिति आएगी, आप उससे निराश नहीं होंगे।
तुला राशि
tarot card readings 2025
साल 2025 में तुला राशि वालों के लिए यात्रा के योग हैं। इस साल आप एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना बना सकते हैं, आप शायद किसी दूरस्थ स्थान पर लंबी छुट्टी के लिए जा सकते हैं।
यह यात्रा आपके लिए साल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, जो न केवल आपको दैनिक दिनचर्या से ब्रेक देगी बल्कि आपके दृष्टिकोण को व्यापक भी बनाएगी और यादगार अनुभूति देगी। साल 2025 का पूरा साल हल्का-फुल्का और आरामदायक रहेगा। यह शारीरिक ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी उपचार का समय होगा।
आप अपनी भलाई पर ध्यान देंगे और खुद भी समय का आनंद उठाएंगे, कम दबाव और अधिक मस्ती के साथ। इस साल आपके जीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
यदि आप 2024 में ज्यादा सोच-विचार कर रहे थे या चीजों को बहुत गंभीरता से ले रहे थे, तो 2025 आपको ताजी हवा की तरह महसूस होगा। इस दौरान आप एक अधिक आरामदायक रवैया अपनाएंगे। यह साल व्यक्तिगत विकास, उपचार और जीवन के हल्के पक्ष का आनंद लेने पर केंद्रित होगा।
वृश्चिक राशि
साल 2025 में वृश्चिक राशि के लोग अपनी ऊर्जा को साफ करने की कोशिश करेंगे। आपको यह ध्यान देने की जरूरत है कि कौन आपकी ऊर्जा को नकारात्मक बना रहा है और कौन इसे सकारात्मक बना रहा है। इस साल आप एक डायरी बनाएं और जो कुछ भी आपके मन में है, उसे उसमें लिखें।
साल 2025 में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सलाह है कि जो आप सोच रहे हैं या महसूस कर रहे हैं, उसे लिख लें। यह आपको बेहतर महसूस करने में मदद करेगा और पूरा साल आप अच्छा महसूस करेंगे। जैसे आप 2024 में खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे, वहां इस साल आपको स्पष्टता मिलने लगेगी। जो चीजें आपको महत्वपूर्ण लगती थीं, वे अब उतनी महत्वपूर्ण नहीं लगेंगी। आप अपने जीवन में गैर-जरूरी चीजों, लोगों और कामों से खुद को मुक्त करेंगे।
धनु राशि
साल 2025 में धनु राशि के लोग अपने बारे में बहुत सोचेंगे। आप वह करेंगे जो आपको अच्छा लगे, चाहे वह चाय पीना हो या अपने शरीर को डिटॉक्स करना।
आप खुद को सेहतमंद रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी शुरू कर सकते हैं। आप इस साल काफी किताबें पढ़ सकते हैं, चाहे वह आपके विकास के लिए हों या सामान्य ज्ञान के लिए।
इस साल आपके व्यवहार, सोचने के तरीके, चीजों के प्रति दृष्टिकोण और ऊर्जा में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। शायद आप इतनी किताबें पढ़ेंगे कि वे आपके व्यक्तित्व को आकार देने में मदद करेंगी।
आप यह भी महसूस कर सकते हैं कि बहुत अधिक अच्छा होना हमेशा सही नहीं होता। यह ऊर्जा इस साल आपके साथ है।
इस साल आपके करियर में वृद्धि होगी। यह ऐसा है जैसे साल 2025 में आपके करियर का वह मौका आपको मिलेगा जिसका आप इंतजार कर रहे थे। हो सकता है कि आप वर्तमान में अपने काम या पेशे से खुश न हों, या एक छात्र के रूप में आप अपनी स्थिति से संतुष्ट न हों, लेकिन 2025 में आपको वह अवसर मिलेगा जिसकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे।
मकर राशि
साल 2025 में मकर राशि के लोग अपने रूप-रंग, ग्रूमिंग और स्वच्छता पर बहुत ध्यान देंगे। इस साल आप नेल आर्ट, टैटू बनवाने या नया हेयरकट लेने जैसी चीजों में रुचि ले सकते हैं। अपने लुक्स और ग्लैमर को बेहतर बनाने के लिए समय और पैसा लगाएंगे। फैशन, एक्सेसरीज और अपनी पर्सनैलिटी को निखारने पर फोकस करेंगे। साथ ही, इस साल संगीत आपका नया शौक बन सकता है। साल 2025 आपके लिए बहुत हल्का और आनंददायक महसूस होगा। इस साल आप यात्रा करेंगे, मस्ती करेंगे और जिंदगी को एंजॉय करेंगे।
इस साल आपको अपने आसपास के लोगों की असली पहचान पता चलेगी। कोई करीबी, चाहे दोस्त हो, सहकर्मी या परिवार का सदस्य, जो अब तक आपका शुभचिंतक बनकर दिख रहा था, उसकी सच्चाई सामने आ सकती है। अपनी अंतर्दृष्टि पर भरोसा करें और अगर कोई बात सही लगे तो आगे बढ़ें, वरना पीछे हट जाएं।
आप ज्योतिष, टैरो या ऊर्जा चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में भी रुचि ले सकते हैं। योग और ध्यान के माध्यम से आप दिव्य ऊर्जा से जुड़ने का अनुभव कर सकते हैं। इससे आपकी अंतर्दृष्टि तेज होगी और आप यह समझ पाएंगे कि कौन आपके लिए सकारात्मक है और कौन नकारात्मक।
कुंभ राशि
tarot predictions for zodiac signs
कुंभ राशि के लिए साल 2025 बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपने किसी चीज का लंबे समय से इंतजार किया है और अब वह साकार होगी। जब भी आप तनाव में हों या ऊर्जा कम महसूस करें, ध्यान करें।
पूर्णिमा की रात या तारों के नीचे बैठना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। यह आपकी ऊर्जा को फिर से जीवंत करेगा। 2025 में आप यात्रा करेंगे और नई चीज़ों का अनुभव करेंगे। ये बदलाव कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन ये आपके जीवन में नई खुशियां और सीख लेकर आएंगे।
आपको अपने करियर में ऊंचाई मिलेगी। पदोन्नति, सम्मान या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि, जिम्मेदारियों के साथ तनाव भी आ सकता है। ऐसे समय में आध्यात्मिकता जैसे मंत्र जाप, ध्यान या धार्मिक ग्रंथ पढ़ने से मदद मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातक साल 2025 में पशुओं के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप बेघर जानवरों की मदद कर सकते हैं या उनके लिए कुछ अच्छा कर सकते गई। आप इस साल बहुत मस्ती करेंगे। आप साउंड हीलिंग, संगीत चिकित्सा या तिब्बती बोल्स जैसे उपचारात्मक संगीत से जुड़ सकते हैं।
इस साल आप अपनी सीमाओं का ध्यान रखेंगे। आप केवल चुनिंदा लोगों को अपने जीवन में आने देंगे। अकेले यात्रा करना या खुद के साथ समय बिताना आपको ज्यादा पसंद आएगा। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहकर आप शांति और सुकून का अनुभव करेंगे।
साल 2025 आपके लिए आत्म-विकास और खुशी का साल रहेगा। आप वही काम करेंगे जो आपको खुशी और शांति देता है। आपको सलाह दी जाती है कि तनाव छोड़ दें और जब भी तनाव हो, संगीत चिकित्सा या साउंड हीलिंग का सहारा लें। ये आपको आराम और शांति देंगे।
सभी राशियों के लिए समय में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। जहां कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल है, वहीं कुछ लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आप इस अनुमान से आगे की योजनाएं बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें।