कोरबा जिले के दीपका कोयला खदान से स्टीम कोयला हेरा-फेरी परिवहन करने वाले चढे पुलिस के हत्थे ट्रक क्रमांक cg15 AC 8790 चालक गढवा झारखण्ड निवासी पुलिस गिरफ्त में

नीतेश वर्मा 

ब्यूरो हेड

कुल जप्ती – 60 टन स्टीम कोयला बडा साईज कीमती 1,15787/रूपये।

संवाददाता – विकेश पोद्दार

 

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर अति0पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु आदेश दिया गया था। जिसके पालन में समय समय पर थाना दीपका द्वारा कार्यवाही किया जाता रहा है उक्त आदेश के पालन में दिनांक 15/04/2022 के 20:00 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दीपका कोयला खदान से ट्रक क्रमांक CG15 AC 8790 एवं ट्रेलर क्रमांक CG 04 ZD 0445 से स्टीम कोयला बडा साईज लोड कर बिलासपुर की ओर ले जा रहा है सूचना पर दीपका चौक में वाहन को रोककर चेक करने पर दोनों गाडियों में स्टीम कोयला बडा साईज लोडकर ले जाते पाया गया। उक्त दोनों वाहनों में स्टीम कोयला लोडकर परिवहन कर धोखाधडी करने का संदेह होने से मौके पर धारा 102 जाफौ0 पर जप्त किया गया है। उक्त दोनो गाड़ियाँ Transporter रवि तिवरता के अकाउंट मे चल रही थी। जिससे पूछताछ किया जा रहा है ।