बिलासपुर
वेगस हॉस्पिटल जिसने कोरोना काल मे अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय देते हुए मानवता का एक अनुपम मिसाल पेश करते हुए मरीजो के लिए देवदूत बनकर सामने आए थे ।
आज वेगस हॉस्पिटल में डॉक्टरों के उत्साहवर्धन और रक्तदान शिविर में मानवता के फाउंडर राजीव चौबे को मुख्य अतिथि तौर पर बुलाया गया था,हॉस्पिटल के संचालन डॉ बृजेश पटेल ने बताया राजीव चौबे के कार्यो से हम सब काफी प्रेरित होते रहते है उन्होंने समय निकाल कर हम सबका उत्साहवर्धन किया । इस दौरान राजीव चौबे ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया । इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप बाउंसर संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत मानिकपुरी उपस्थित थे ।