नीतेश वर्मा
ब्यूरो हेड

दुर्ग भिलाई. वो कहते न जोड़ियां तो ऊपर से बनती बस इंसान माध्यम बनता है ।

आज ऐसे ही अद्भुत नजारा दुर्ग में देखने को मिला जब सालो से एक दूसरे से प्रेम करने वाले युगल जोड़ी चाह कर भी शादी नही कर पा रहे थे, हताश निराश दोनो ने टीम मानवता की दुर्ग इकाई के प्रीति अजय बेहरा एवम डॉ मनीष यादव से मदद मांगी साथ ही परिवार के विरोध के बारे में बताया, रिश्तों की इस गहमागहमी को प्रीति अजय बेहरा एवम डॉ मनीष यादव ने न केवल समझा बल्कि लड़की के परिवार से बात की । प्रयास रंग लाया और टीम मानवता ने एक अद्भुत कार्य को अंजाम तक पहुचाया, एवम शादी की पूरी तैयारी के साथ रीति रिवाज को निभाया, टीम मानवता के इस कार्य की दुर्ग ही नही पूरे प्रदेश में तारीफ हो रही है ।

बताते चले कोरोना काल मे हजारो लाखो लोगो को मौत के मुह से निकाल ले आने वाले टीम मानवता को देश ने सराहा एवम कई अवार्डों से सम्मानित हो चुका है टीम मानवता के योद्धा ।

