श्री श्री १००८ राजगुरु स्वामी श्री संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भव्य कार्यक्रम

दुर्गा केसरवानी , चित्रकूट धाम/ चित्रकूट धाम की पावन धरा पर श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी श्री संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर एक ऐसा आयोजन किया जाना निश्चित किया गया है जो अभी तक एक साथ कर पाना बहुत ही मुश्किल का काम था 2 नवंबर से 9 नवंबर तक विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं एक ही समय में विष्णु पुराण,श्रीमद् भागवत कथा, पुराणों का पाठ बहुत ही शुभम एवं मनोरम प्रतीत होगा।

चित्रकूट की धरा पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र ने काफी समय व्यतीत किया था इसी मंदाकिनी नदी के किनारे भगवान श्री रामचंद्र और लक्ष्मण भैया ने तुलसीदास जी को दर्शन देकर कृतज्ञ किया था।

आयोजित कार्यक्रम निम्न प्रकार है-

२ नवम्बर से ९ नवम्बर२०२१ तक.

१- श्री विष्णु महायज्ञ

२- श्री मद्भागवत कथा

३- श्री अठारह पुराणो का पारायण(पाठ)

४- नित्य का भंडारा

५- ९ नवम्बर को महाराज जी की वार्षिक तिथि का विशाल भंडारा

उपरोक्त सभी कार्यक्रम आचार्य मंदिर चित्रकूट के परिसर में ही सम्पन्न होंगे।आप सभी शिष्य एवं भक्त सभी सम्माननीय, आयोजन में स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी आचार्य मंदिर

नयागांव चित्रकूट की ओर से सादर आमंत्रित है 

इस संदेश की एक प्रारम्भिक सूचना या आमंत्रण ही मानकर अभी से आने की तैयारी तथा हमें अपने आगमन की सूचना भी समय से भेजे ।

श्री आचार्य मंदिर नयागांव, चित्रकूट ।

Leave a Comment