रायपुर 24 अगस्त 2021। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बैठक खत्म हो गयी है। करीब 3 घंटे तक राहुल गांधी के बंगले में चली बैठक के बाद प्रभारी पीएल पुनिया ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
बैठक में पार्टी, संगठन और सरकार के कामकाज कोलेकर समीक्षा की गयी। बैठक से बाहर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विकास योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई है।