वेब सीरीज़ फिल्म की शूटिंग करने कवर्धा पहुंचे मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा, एक झलक पाने लोगों की उमड़ी भीड़

नीतेश वर्मा

ब्यूरो हेड

 

कवर्धा. मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा इन दिनों छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए है। आशुतोष राणा के कवर्धा में होने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ये हो गया कि भीड़ को काबू करने के लिए हर दिन शूटिंग स्थल पर कवर्धा पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अजय देवगन के आने की चर्चा

आशुतोष राणा, मशहूर एक्टर अजय देवगन के बैनर तले बन रहे फिल्म की शूटिंग कबीरधाम जिले के सरोदा जलाशय के पीछे और चिल्फीघाटी के वनक्षेत्र में कर रह हैं। हालांकि यूनिट ने मीडिया को दूर रखा है।

 

शूटिंग के तीन से चार दिन तक चलने की जानकारी मिली है, जिसमें एक दिन अजय देवगन के आने की जानकारी मिली है। अजय देवगन के आने की सूचना मिलने के बाद उनके फैन दूर-दूर से कवर्धा पहुंच रहे हैं। ताकि अभिनेता की एक झलक देख सकें।