नीतेश वर्मा
ब्यूरो हेड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के उतई दौरे पर जाने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सभी को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी ।

सीएम ने कहा कि हम सभी हिंदी भाषी हैं, हिंदी के उत्थान के लिए आजादी की लड़ाई भी लड़ी गई और वही हिंदी को संपर्क भाषा जाने की जन भाषा बनाने के लिए महात्मा गांधी के द्वारा कमेटी का गठन किया गया । जिसके लिए विभिन्न राज्यों का दौरा भी उन्होंने किया था मध्य प्रदेश के इंदौर में वे बैठक में आए थे तो आज के समय में हिंदी ना केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरे विश्व में बोली जाने वाली अंग्रेजी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी भाषा है ।

सीएम ने बारिश को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में अब अच्छी बारिश हो गई है किसानों की चिंता दूर हो गई है, सभी तरफ से खबरें आ रही है किसानों के मन में जो चिंता की लकीर थी वह अब दूर हो गई ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अब बड़ी खुशी से अपने खेतों में जाकर पानी रोकने का कार्य कर रहे हैं और कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति भी निर्मित हो गई है, जहां हमारे अधिकारी रेस्क्यू करने का काम भी लगातार कर रहे हैं।
