नीतेश वर्मा
ब्यूरो हेड
बिलासपुर.
मानवता की मिसाल

थैलीसीमिया पीड़ित मरीजों की समस्याओं को देखते हुई , शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था, टीम मानवता, आश्रय निष्ठा वेलफेयर सोसाइटी एवम ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एकता ब्लड बैंक ,मगरपारा में किया गया। जहां मानवता की मिसाल पेश करते हुए सभी समाज के लोगों ने अपना रक्तदान दिया ।

टीम मानवता के उपाध्यक्ष नफ़ीस अरबी जी ने बताया कि हम हमारे पास प्रतिदिन थैलीसीमिया मरीजों के कॉल्स और मैसेजेस आते है ब्लड के लिये, बहुत से परिजन इनके लिए ब्लड व्यवस्था नही कर पाते ,इसलिए हमने ईद मिलादुन्नबी के अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस शिविर में 108 यूनिट रक्तदान किया गया ।

ये सारे यूनिट थैलीसीमिया मरीजों को निःशुल्क दिलवाया जाएगा।


इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में, अभिषेक ठाकुर, अरूणिमा मिश्रा, गोविंद राय, अपूर्वा शुक्ला, जीशान अहमद,प्रिंस वर्मा , अमनदीप जी एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।
