जब टीम मानवता दिव्यांग यश सोनी के चेहरे में खुशिया ले आई, दवाई के साथ अन्य जरूरत को पूरा किया, प्रदेश प्रभारी सुनीता पाठक खुद मौके पर पहुचकर मदद पहुचाई

रायपुर-टीम मानवता अपने उदय काल से लेकर आज तक लगातार मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते आ रहा है ।
रायपुर के एक निर्धन परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि दवाई तक के पैसे नही होते जब इस बात की जानकारी टीम मानवता की रायपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल को चली तो उन्होंने प्रदेश प्रभारी सुनीता पाठक को जानकारी दिया
जिस पर सुनीता पाठक ने तत्काल खुद मोके में पहुचकर दवाई और अन्य सामग्री की मदद पहुचाई,

जब सुनीता पाठक इनकी मदद के लिए पहुची तब दिव्यांग यश सोनी का चेहरा खुशियों से सराबोर हो गया ।
सच यही तो मानवता है और टीम मानवता अपने नाम को लगातार चरितार्थ कर रही है।