जगदलपुर में 10 मेडिकल स्टाफ को कोरोना:मेडिकल कॉलेज में रखी थी फेयरवेल पार्टी, बाहरी के भी शामिल होने की चर्चा; सभी होम आइसोलेट

नीतेश वर्मा

ब्यूरो हेड

 

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी संख्या में एक साथ मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया।

फिलहाल इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही ये जिन-जिन के संपर्क में आए थे उन सभी की हिस्ट्री निकाल कर उनकी भी कोरोना की जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर नवीन दुलानी ने कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में एक फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। इस फेयरवेल पार्टी में मेडिकल कॉलेज के एक स्टाफ के परिचित बाहरी व्यक्ति के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

Advertisement

पार्टी के बाद एकाएक सभी स्टाफ बीमार होने लगे। इस पर कोविड जांच की गई थी, बुधवार को सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल इस पार्टी में और कितने लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

इन जिलों में इतने हैं एक्टिव मरीज

  • बस्तर – 20
  • कोंडागांव – 1
  • दंतेवाड़ा – 5
  • सुकमा – 9
  • कांकेर – 5
  • बीजापुर – 3
  • नारायणपुर – 1